हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के मौहल्ला इंद्रगढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। हमलावरों ने मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा और एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले इंद्रगढ़ी के सोनू की बेटी भूमि की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। भूमि की हत्या के आरोप में अमरजीत जेल गया था और अब जमानत पर आया हुआ था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। शनिवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ डटे और जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पीवीआर पुलिस पर भी हमलावरों ने हमला कर दिया जिस वजह से कांस्टेबल घायल हो गया। थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























