👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार को कांग्रेसजनों व कांग्रेस नेत्रियों ने कस्बे के विभिन्न मार्गों से शक्ति यात्रा निकाली। इस यात्रा का आह्वान प्रदेश हाईकमान ने किया था। शक्ति यात्रा का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार करना था और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं से जनमानस को अवगत कराना था। शक्ति यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व कांग्रेस नेत्री आभा चौधरी ने किया।



























