हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में मंगलवार को कांग्रेसजनों की एक बैठक में महंगाई व बेरोजगारी पर रोष व्यक्त किया गया और आंदोलन करने का ऐलान किया।
बैठक में शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आमजन परेशान है।
प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने बताया कि 5 अगस्त को कांग्रेस पार्टी का महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के विरोध में पूरे देश में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। इतना ही नहीं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी 8 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकालेगी। प्रत्येक विधानसभा में रोज 15 किलोमीटर की पदयात्रा कांग्रेस का कार्यकर्ता करेगा जिसका समापन दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव सेवादल अंकित शर्मा ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, हरीश पुरुषोत्तम (पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद गढ़), ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकारिया मनसबी, रामप्रसाद जाटव, वाई के शर्मा, मोमीन अंसारी, हसन आतिफ, ऐजाज अहमद, उमेश वाल्मीकि, अतिकुर रहमान, गुलफाम कुरैशी, यशपाल सिंह ढिलौर, सुखपाल गौतम, अनूप कर्दम, धनराज सिंह राणा, सुबोध शास्त्री, दिनेश कुमार, भरतलाल शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सोनू खान, शिवम, निसार खान, तारेश्वर त्यागी, धर्मेंद्र कश्यप, रिजवान कुरैशी, सादक कुरैशी, सुबोध शास्त्री, आबिद हुसैन, राकेश खन्ना, राजकुमार गौतम, सचिन कुमार, शमशाद अंसारी, आकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

























