
कांग्रेसजन ने पंडित कमलापति त्रिपाठी को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयन्ती पर बुधवार को हापुड़ में कांग्रेसजनो ने उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर याद किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के संकल्प को दोहराया।
जिला कांग्रेस कमेटी जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी के मुख्यमंत्री काल में जिस तेजी से प्रगति की, अब वह देखने को नहीं मिलती। देश की आजादी में उनके योगदन को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होने सदैव कांग्रेस संगठन को मजबूत करते हुए देश व प्रदेश के विकास, किसान व मजदूर तथा व्यापारी वर्ग के हितों के लिए कार्य किया। उन के आदर्शों पर चल कर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसजन भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, अरविंद शर्मा, रघुवीर गौतम, दिनेश शर्मा, सैय्यद अयाजुददीन, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, कुसुम लता, मोनिका शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन जिला दफ्तर पर एकत्र हुए और पंडित कमलापति त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रध्दासुमन अर्पित किए।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160






























