👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए हापुड़ से सैकड़ों कार्यकर्ता रविवार को हिस्सा लेने गए। शह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, जकरिया मनस्वी, मोनिका शर्मा, अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसजन रविवार की सुबह हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एकत्र हुए और सभी कांग्रेसी बस व निजी वाहनों से बुलंदशहर के लिए रवाना हो गए।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगी और कार्यकर्ताओं से सीधे वार्ता करके संगठनात्मक मुद्दे पर वार्ता करेंगी।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























