
हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पांच अन्य के खिलाफ दर्ज धन शोधन में ईडी के आरोप पत्र पर अदालत के संज्ञान लेने से इनकार करने पर कांग्रेस की जीत तथा भाजपा के प्रतिशोध की भावना बताते हुए गुरुवार को हापुड़ में कांग्रेस जनों ने भाजपा के जिला दफ्तर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफा तथा भाजपा के माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी की अगुवाई में शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पूर्व विधायक गजराज सिंह पूर्व सभासद नरेश भाटी, दिनेश शर्मा, गौरव गर्ग सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा के जिला दफ्तर प्रीत विहार पहुंचे। कांग्रेसजन हाथों में कांग्रेस का झंडा लिए थे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध ईडी की कार्यवाही का विरोध किया और अदालत के निर्णय का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा व माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध प्रतिशोध की भावना से की गई कार्यवाही अदालत के निर्णय से बेनकाब हो गई है। केंद्र की जांच एजेंसी का भारत सरकार दुरुपयोग कर रही है और उनका इस्तेमाल विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए किया जा रहा है।
हापुड़ में खुल गई है “SIP ABACUS ACADEMY”: 6396456731 || पक्का बाग, हापुड़






























