भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यवधान पर कांग्रेस का प्रदर्शन










भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यवधान पर कांग्रेस का प्रदर्शन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ की गई कथित अभद्रता, पोस्टर फाड़ने आदि की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरु की प्रतिमा पर धरना देकर, प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से बौखला गई है और यात्रा में व्यवधान पैदा कर रही है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में बड़ी तादात में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंगलवार की शाम को हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर स्थित पंडित नेहरु की प्रतिम पर पहुंचे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यवधान पैदा करने के विरोध में धरना देकर, प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कमेटी हापुड़ के नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 21 जनवरी को असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कथित रुप से हमला कर यात्रा में व्यवधान पैदा किया गया, जो सत्तापक्ष की बौखलाहट को दर्शाता है। यह यात्रा लोगों को जोड़ने के लिए आयोजित की गई है। न कि बांटने के लिए।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि अब एक जुटता की जरुरत है ताकि साम्प्रदायिक ताकतों को परास्त किया जा सके। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष डा.जकरिया मनसबी, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, मानवी सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, निसार पठान, सुबोध शास्त्री, अरविंद शर्मा, प्रधान साजिद, संदीप चौधरी आदि उपस्थित थे।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010








  • Related Posts

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

    Read more

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

    Read more

    You Missed

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

    गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
    error: Content is protected !!