हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में कांग्रेसजनों ने फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रदर्शन किया। नगर पालिका के प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दो कंपनियों के खिलाफ हापुड़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
फाइनेंस के नाम पर लोगों को लूटने वाली दो कंपनियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर एसडीएम ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला और सरकार व कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाली कंपनियों पर सख्त कार्रवाई हो और आम जनता को जल्द उनका धन वापस मिलें। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कमजोर, मजदूर, किसान, मध्यमवर्ग की आवाज है और जबतक इन लोगों को इनका पैसा वापस नहीं मिल जाता कांग्रेस संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रदर्शन में वीसी शर्मा, अमित सैनी, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, वाईके शर्मा, लीलू खान, संजीव गोस्वामी, इशरत अली, सलीम, निसार पठान, मुजम्मिल, अमित सैनी, भरत लाल शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, अंकित शर्मा, शादाब, मतलूब आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।



























