मकर संक्रांति पर कांग्रेस जनों ने बांटा प्रसाद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):सोमवार को कांग्रेसजनों ने मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को तहारी प्रसाद के रूप में वितरित की।शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि मकर संक्रान्ति के दिन स्नान के बाद दान देने की परम्परा है।इस दिन गंगा स्नान करके तिल के मिष्ठान आदि को ब्राह्मणों व पूज्य व्यक्तियों को दान दिया जाता है।
प्रदेश सचिव (सोशल मीडिया विभाग) व शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व पौष मास में जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है उस दिन इस पर्व को मनाया जाता है। इस दौरान गौरव गर्ग, यशपाल ढिलौर, देवेंद्र कुमार, शौकीन चौधरी, सविता गौतम, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, निसार पठान आदि उपस्थित थे।
बर्थ-डे, किट्टी, न्यू ईयर पार्टी, शादी के लिए कराएं मेकअप: 8630629250






























