हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दरअसल दिल्ली से मुरादाबाद के लिए निकले प्रताप गढ़ी का हापुड़ के मेरठ रोड तिराहा पर कार्यकरताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान इमरान प्रतापगढ़ी ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मशहूर शायर ईमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय महासचिव शाकिब अली रविवार को हापुड़ पहुंचे। ईमरान प्रतापगढ़ी के हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ईमरान प्रतापगढ़ी ने हापुड़ पहुंचकर मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया। एससी विभाग के पदाधिकारियों ने ईमरान प्रतापगढ़ी को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस जनों द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और बताया कि वे मुरादाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ जामा मस्जिद पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली से चले हैं। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर इस देश के लोकतंत्र को अमर कर दिया और आज की सत्ताधारी सरकार उनके संविधान को खत्म करने की साजिश कर रही है।
इसी बीच बुलंदशहर रोड स्थित पुरानी चुंगी पर अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उसके पश्चात् वे मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा,एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,एससी विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार,जिला सचिव यशपाल सिंह ढिलौर,वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा,विक्की शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग,अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश प्रवक्ता व उपाध्यक्ष मोहम्मद खालिद खान,जिला चेयरमैन,एजाज अहमद,शहर चेयरमैन,हसन आतिफ आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।























