
दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में कांग्रेसजन गुरुवार की शाम को हापुड के अतरपुरा चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जनों ने दिल्ली बम ब्लास्ट में मारे गए लोगों को मोमबत्ती जलाकर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नं-1 के निकट एक गाड़ी का विस्फोट हुआ, जिसमें करीब 13 व्यक्तियों की मौत हुई और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए। राकेश त्यागी ने कहा कि दिल्ली में हुई इस घटना से पूरा देश सहमा हुआ हैं और मृत लोगों के लिए आत्मा शांति और घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हैं।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने मांग की कि देश में हो रही आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाए।
इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी,पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, सुधीर शर्मा, धर्मपाल दरोगा, पूरन मल आनंद, साहिल खान, रवींद्र गुर्जर, निसार अहमद, यशपाल सिंह ढीलौर, अब्दुल कलाम, कुसुम लता, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, अनुज कुमार एडवोकेट, गोपाल भारती, नमन त्यागी, गुलफाम कुरैशी, सरदार जसबीर सिंह, ओमवीर नागर, ओंकार त्यागी, शिवम् कुमार, तुषार शर्मा आदि मौजूद रहे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






























