हापुड के कांग्रेस जनों ने भूतपूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के भूतपूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर के दफीने में शहर से बडी तादाद में लोग पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, खालिद खान, हसन आतिफ, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, विकास त्यागी, भरतलाल शर्मा, शमशाद अंसारी सहित कई कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक डॉक्टर अख्तर साहब के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर उन्हें अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम 5 बजे नमाज के पश्चात पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर का ईदगाह रोड पर कब्रिस्तान में उनका दफीना किया गया। पूर्व विधायक गजराज सिंह और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व विधायक के इंतकाल पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की हैं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त की हैं।
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























