
गले मिलकर कांग्रेस जनों ने दी ईद की मुबारकबाद
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेस जनों ने सोमवार को मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। कांग्रेस जन हापुड के बुलंदशहर रोड स्थित ईदगाह पर एकत्रित हुए और सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद कुरैशी ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा हैं कि सभी लोग प्यार और भाईचारे के साथ ईद के त्यौहार को मनाएं और आपस में खुशियां बांटे। उन्होंने ईश्वर से सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और देश में अमन और चैन की कमाना की हैं।
इस दौरान पूर्व शहर अध्यक अभिषेक गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चन्द शर्मा, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, रामू, निसार पठान, गुलफाम कुरैशी, फिरोज कुरैशी, बॉबी त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























