
UPSC का एग्जाम क्लियर करने पर शिवानी त्यागी का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):यूपीएससी का एग्जाम क्लियर करने पर ग्राम दतियाना निवासी शिवानी त्यागी को कांग्रेसियों ने उनके ए टू जेड कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शिवानी त्यागी को यूपीएससी का एग्जाम पास करने पर उन्हें बधाई दी है और फूलों का बुके देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा है कि जनपद हापुड़ और समाज के लिए यह बेहद ही गौरवान्वित करने का समय है। उन्होंने शिवानी की इस सफलता के लिए परिवार को अपनी पार्टी की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं भेंट की है।शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि बेटियां पूरे भारत में अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करती हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने विश्वास जताया है कि इस उपलब्धि के बाद वह आन जनमानस की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करेंगी। इस कामयाबी के पीछे उन्होंने उनके परिवार को श्रेय दिया है और कहा हैं कि माता पिता ही एक गुरु के रूप में बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। बधाई देने वालो में वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, महबूब अली, अमित कुमार आदि लोग शामिल रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480































