
बुद्ध पूर्णिमा पर शोभा यात्रा में शामिल हुए हापुड के कांग्रेसजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):बैसाख माह की बुध्द पूर्णिमा पर शुक्रवार को हापुड में निकाली गई शोभा यात्रा में हापुड के कांग्रेस जन शामिल हुए और नागरिको को शुभकामनाए दी।
यह शोभायात्रा हापुड-गढ़ रोड पर स्थित दरोगा वाली गली से शुरू होकर मीनाक्षी रोड तक निकाली गई।शोभा यात्रा में गौतम बुध्द के जीवन से जुड़ी अनेक झांकिया थी। शोभायात्रा का लोगों जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह पर लोगों ने पानी की प्याऊ लगाकर यात्रा में पहुंचे लोगों की सेवा की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने समस्त क्षेत्रवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेंट करते हुए कहा हैं कि बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म में आस्था रखने वालों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह बैसाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और इसी दिन उनका महानिर्वाण भी हुआ था।शोभायात्रा में शामिल पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, शहर उपाध्यक्ष एजाज अहमद, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली सहित कई कांग्रेस जन आदि थे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से खरीदें सारा सामान 99/- रूपए में: 8191820867






















