
कांग्रेसियों ने कांशीराम की जयंती मनाई, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित पर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर कांशीराम की जयंती मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जन जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए और कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि कांशीराम जातिगत भेदभाव को ख़त्म करने के लिए 1964 में एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता बन गए थे। उनके करीबी लोगों के अनुसार उन्होंने यह निर्णय डॉक्टर आंबेडकर की किताब “एनीहिलेशन ऑफ कास्ट” को पढ़कर लिया था। कांशीराम को बी. आर. अम्बेडकर और उनके दर्शन ने काफी प्रभावित किया था। उन्होंने 1971 में अखिल भारतीय एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ की स्थापना की जो कि बाद में चलकर 1978 में BAMCEF बन गया था।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि BAMCEF एक ऐसा संगठन था, जिसका उद्देश्य अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जनजातियों, अन्य वर्गों और अल्पसंख्यकों के शिक्षित सदस्यों को अम्बेडकरवादी सिद्धांतों का समर्थन करने के लिए राजी करना था। BAMCEF न तो एक राजनीतिक और न ही एक धार्मिक संस्था थी और इसका अपने उद्देश्य के लिए आंदोलन करने का भी कोई उद्देश्य नहीं था। कांग्रेस जनों ने बहुजन समाज सुधारक कांशीराम के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह, पूरनमल आनंद, सरका देवी, सुखबीर सिंह गौड़, एडवोकेट गुलफाम, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, योगेश शर्मा, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, जस्सा सिंह, मोहम्मद फुरकान, धर्मपाल दरोगा, गोपाल भारती, महबूब अली सहित कई लोग मौजूद रहे।
बैडमिंटन खेलने और सीखने के लिए पहुंचे SHBA: 8448029093 || #Badminton






























