👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जन नें बृजघाट गंगातट पर पहुंच कर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव फतह करने का मंत्र दिया और बुधवार की सांय गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा पुरोहितों ने कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर को मां गंगा का चित्र और गंगाजल भेंट किया।
उन्होंने कांग्रेसजनों से कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए लोगों की समस्याओं के हल के लिए कार्य करते रहे। कांग्रेस विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और चुनाव फतह कर सरकार बनाएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, राजकुमार जौहरी, चंद्रपाल केन सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854






























