
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने चमनलाल शर्मा को धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष, हरिओम चौहान को जिला उपाध्यक्ष और फुरकान कुरैशी को जिला महासचिव नियुक्त किया हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया हैं। साथ ही पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र और आई-कार्ड कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि संगठन सृजन अभियान के तहत लोगों को जोड़ने और संगठन की जिम्मेदारी देने का कार्य जोरों पर चल रहा हैं। उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ के चारों ब्लॉक में बैठकें होनी हैं। आज गढ़ ब्लॉक में 4 बैठकें होनी हैं। जिसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही हैं।
इस दौरान पिलखुआ के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, पूर्व नगर अध्यक्ष पिलखुआ मदन सिंह चौहान, गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, तुषार शास्त्री, गोपाल भारती आदि लोग मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























