नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का मेरठ में मंथन, हापुड़ से पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में हापुड़ से कांग्रेस के पदाधिकारी रविवार को मेरठ के दौराला में पहुंचे जहां प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने नगर निकाय चुनावों को लेकर छह जनपदों के कांग्रेसजनों की महत्वपूर्ण बैठक मंगलम फार्महाउस में की। बैठक में मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
हापुड़ से शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। शहर अध्यक्ष के साथ प्रदेश महासचिव बदरुदीन कुरैशी, प्रदेश सचिव डॉ शोएब, धौलाना से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पीसीसी अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जकरिया मनसबी, सेवादल के जिला मुख्य संगठक अंकित शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर सचिव भरत लाल शर्मा, ब्लॉक महासचिव यूनुस बैठक में पहुंचे। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने समीक्षा की। वार्डों और चेयरमैन के उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी सिद्दिकी ने दिशानिर्देश दिए। इस दौरान शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश की। अभिषेक गोयल ने बताया कि शहर के हर वार्ड में कांग्रेस पूरी ताकत और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सिद्दिकी जी ने भी चुनाव की तैयारियों को लेकर शहर अध्यक्ष की रणनीति और प्लानिंग की सराहना की।






























