हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर हापुड़ के कक्षा पांच के छात्र यतिन पुत्र जगबीर सिंह लोदीपुर हापुड़ का जवाहर नवोदय विद्यालय में 2024-25 में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है। प्राथमिक विद्यालय मंदसौरपुर के कक्षा अध्यापक संदीप पाटिल ने छात्र सहित माता-पिता को सम्मानित किया और उसको छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की और ग्रामवासी मंसूरपुर की छोटी सी मीटिंग करके छात्र और गांव के लोगों को भी प्रेरित किया। इससे प्राथमिक विद्यालय में और ग्राम में हर्ष की लहर है। प्राथमिक विद्यालय मंसूरपुर की इंचार्ज अध्यापिका रीता और सहायक अध्यापिका दीक्षा रानी और मो. इस्माईल शिक्षामित्र सहाना खातून शिक्षामित्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























