👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय पुलिस ने यहां बुलंदशहर रोड पर स्थित एक कांग्रेसी के गोदाम पर छापा मार कर वाहनों के कटे हुए पार्टस बरामद कर कांग्रेसी नेता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर पालिका हापुड़ के भूतपूर्व सभासद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी इस्लामुद्दीन चीनी के गोदाम पर चोरी के वाहन काटे जाते हैं। पुलिस ने सूचना को स्टीक मानकर उक्त गोदाम पर छापामारा और मौके से हाजी इस्लामुद्दीन चीनी, अलीनगर के नौशाद, मजीदपुरा के आरिफ तथा सम्भल के आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोदाम से तीन नम्बर प्लेट, एक आर सी तथा बुलेरो व टाटा मैक्सी गाड़ी के कटे हुए पार्टस आदि बरामद किए हैं।



























