हापुड, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला हापुड़ द्वारा छात्र गर्जना (जिला छात्र सम्मेलन) आयोजन किया गया।सम्मेलन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।सम्मेलन के मुख्य अतिथि हापुड़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया, विभाग संयोजक मेरठ विभाग प्रज्ज्वल चौहान, मुख्य वक्ता सत्यवीर गहलोत, विभाग सह कार्यवाह व प्रवासी के रूप में प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।सम्मेलन में छात्रों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार विमर्श हुआ। परिषद का उद्देश्य छात्रों के हितों की रक्षा करना है।सम्मेलन का संचालन विभाग सह संयोजक कार्तिक गौड़ ने किया। इस अवसर पर नगर मंत्री धर्मेंद्र व ज़िला संयोजक आशीष कनोजिया उपस्थित थे।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102






























