चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर प्रतियोगिताएं










चौधरी चरण सिंह की जयन्ती पर प्रतियोगिताएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह के जयंती की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इतिहास विभाग की अध्यक्षा प्रो. मनीला रोहतगी के नेतृत्व में “प्राचीन भारतीय इतिहास”विषयांतर्गत एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाग् देवी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्राचार्या ने माल्यार्पण किया। संयोजिका प्रो. मनीला रोहतगी ने चौधरी चरण सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में इतिहास विभाग की छात्राओं ने घोषा ,गार्गी , अपाला नामक तीन टीमों के अंतर्गत भागीदारी की। कार्यक्रम का संचालन, संयोजिका प्रो. मनीला रोहतगी ने किया। तीनों टीमों के उत्तर न दे पाने पर दर्शक दीर्घा में बैठी छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भागीदारी करके कार्यक्रम को अत्यंत रोचक बना दिया। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो. करुणा गुप्ता एवं प्रो. अमिता शर्मा ने अपना निर्णय देते हुए टीम गार्गी को प्रथम (कु. निदा सैफी, कु.आकांक्षा कु.भूमिका )टीम घोषा ( कु.रिया,कु.करिश्मा कु.मंतशा)को द्वितीय एवं टीम अपाला (कु.फातिमा,कु.अजरा,कु.दीपांशी) को तृतीय पुरस्कार हेतु नामित किया। एक्टिविटी क्लब प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. अपर्णा त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की अधिकारी डॉ. सर्वेश के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत @ 2047 अभियान के अंतर्गत”राष्ट्र निर्माण में युवा वर्ग की भूमिका” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक डॉ. नीशू यादव ने अपना निर्णय देते हुए कु. पारुल को प्रथम, कु. मानसी को द्वितीय, कु. स्वाति को तृतीय विजेता घोषित किया।इन कार्यक्रमों के साथ ही गत सप्ताह हिंदी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. करुणा गुप्ता द्वारा दो निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पहली प्रतियोगिता हिंदी विभाग की छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी, जिसका विषय था “अरस्तु का अनुकरण सिद्धांत”दूसरी प्रतियोगिता महाविद्यालय की समस्त छात्राओं हेतु आयोजित थी, जिसका विषय “हिंदी भाषा में रोजगार की संभावनाएं”रखा गया था। छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हिंदी विभाग की निबंध प्रतियोगिता के अंतर्गत निर्णायक डॉ. निशू यादव ने अपना निर्णय देते हुए कु. आरती सागर को प्रथम, कु. अंजली सैनी को द्वितीय एवं कु. भूमिका कोरी को तृतीय स्थान के लिए चुना। द्वितीय प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो. पूनम भारद्वाज एवं प्रो. सीमा सिंह ने अपना निर्णय देते हुए प्रथम स्थान पर कु. शिवानी तोमर, द्वितीय स्थान पर कु. काजल (श्री किशन चंद) तृतीय स्थान पर कु. तनु त्यागी को नामित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर साधना तोमर ने अपने संबोधन भाषण में छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पुरस्कृत होने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्राचार्य महोदय ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह के ऊपर लिखी स्वरचित कविता का सुमधुर पाठ किया तथा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी सादिया ने चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं देश के लिए उनके योगदान पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राएं एवं प्राध्यापिकाएं उपस्थिति रही।

अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314








  • Related Posts

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

    Read more

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

    Read more

    You Missed

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    पक्का बाग में अवैध निर्माण

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

    हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
    error: Content is protected !!