
योग दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड,वि.(ehapurnews.com):अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में शुक्रवार को डायट प्राचार्या श्रीमती ज्योति दीक्षित ने योग एवं एरोबिक्स के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वित विकास का माध्यम है। वर्तमान समय में तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर निबंध, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक शिवानी शर्मा, ज्योति रानी, क्षमा शर्मा , प्रदीप कुमार एवं योग सहायक जयवीर सिंह तथा संस्थान के प्रवक्ता शमा परवीन, बबीता तोमर, रेनू चौधरी,उदेश कुमार, श्रीमती शिखा एवं अन्य प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















