
👁 20 views Views
हनुमान जयंती पर हुए भंडारे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ हनुमान जयंती मनाई और जगह-जगह भंडारे तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
हापुड़ के श्री संकट हरण मंदिर व श्री मनसा देवी पर श्री हनुमान चालीसा के पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया जिसमें राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री संकट हरण मंदिर की ओर से संजीव कुमार, मनीष कुमार तथा श्री मनसा देवी मंदिर की ओर से महेश तोमर व शिवकुमार मित्तल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926



























