हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एसएसवी पीजी कालेज, हापुड़ के सेमीनार हाल में शिक्षा प्रसार समिति के 27 मार्च को सम्पन्न हुए त्रिवार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित शिक्षा प्रसार समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित एसएसवी डिग्री कालेज व एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ की एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारी, सदस्य, प्राचार्य डिग्री कालेज, प्रधानाचार्य इंटर कालेज व शिक्षकगण उपस्थित थे। बैठक में सभी ने एक स्वर में कालेज की प्रगति के विषय में अपने विचार व्यक्त किए।
समिति के मंत्री अमित अग्रवाल जोनी (छावनी वाले) ने बताया कि बीबीए, बीसीए के एप्रूवल पैनल के लिए विश्वविद्यालय को 31 मार्च को पत्र भेज दिया गया। एप्रूवल पेनल के आते ही टीचर्स/स्टाफ की भर्ती का विज्ञापन निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं जैसे पीने का साफ पानी (आरओ वाटर), ठंडे पानी की टंकियां, पंखों की व्यवस्था इत्यादि को एक सप्ताह में दुरुस्त कराने हेतु कार्य शुरु हो चुका है। उन्होंने विद्यालय के भविष्य में होने वाले अनेकों कार्यों पर प्रकाश डाला जिसमें नैक भी शामिल है तथा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी मिलजुलकर आपसी सहमति से विद्यालय को नित नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेंगे।
प्रधान अशोक कुमार बीमे वालों ने विद्यालय के नए कोर्सेज लाने व अनुशासन के स्तर में सुधार लाने सहित सभी के साथ आपसी सहमति से विद्यालय के कार्य कराएं जाने की बात कहीं।
बैठक में अनिल कुमार अग्रवाल आलू वाले, राम किशन अग्रवाल, उत्तम चंद, नरेंद्र कुमार चुन्नू मुन्नू, चेतन प्रकाश अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, जय भगवान गौतम, अजय कुमार अग्रवाल, भारत भूषण गोयल, आरडी शर्मा पूर्व प्रचार्य, विशाल गुप्ता, अजय कांत गर्ग, रतन लाल अग्रवाल, मनीष कंसल मक्खन, प्रदीप कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, मंगल सैन गुप्ता, ओमप्रकाश सिंहल टायर वाले, अरविंद कुमार शर्मा, विरेंद्र कुमार कंसल, प्रदीप कुमार गर्ग, वेदप्रकाश गर्ग, मदन गोपाल जिंदल, खेम सिंह सहारा, भगीरथमल चौधरी, महेंद्र कुमार कंसल, सौरभ अग्रवाल, हारुन चौधरी, पुनीत गोयल उपस्थित थे।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700































