हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि यदि व्यापारिक काम्प्लैक्स के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के स्थान पर व्यापारिक गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेसमेंट मालिकों पर एचपीडीए की चेतावनी का कोई असर दिखाई दे रहा है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर एक व्यापारिक काम्पलैक्स खड़ा है जिसका नाम है आर.के प्लाजा। इस प्लाजा में बेसमेंट से लेकर दूसरी मंजिल तक सैकड़ों दुकानें है। इन दुकानों पर हर वक्त ग्राहकों का आवागमन रहता है। दिनभर मे हजारों ग्राहक आर.के प्लाजा की विजिट करते हैं। काम्प्लैक्स के बेसमेंट में ग्राहकों के वाहन खड़े न होने की सुविधा के कारण हर वक्त सैकड़ों वाहन सड़क पर ही खड़े रहते है जिस वजह से यातायात अवरुद्ध रहता है।
देखिए, ये आर.के प्लाजा है जिसके बेसमेंट में किसी को भी वाहन खड़े करने की इजाजत नहीं है। बेसमेंट में दुकानें बनी है,जो बिक्री की जा चुकी हैं या किराए पर चढ़ी है औऱ तो और देखिए बेसमेंट के गेट पर बाइकें खड़ी कर गेट को बंद किया गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है ताकि बेसमेंट में कोई वाहन खड़ा न कर सके। नागरिकों ने पार्किंग के लिए बेसमेंट खोलने की मांग की है।


























