हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस एस वी कालेज हापुड के शिक्षकों ने मूटा और फुपुक्टा के आह्वान पर मांगों के समर्थन में मंगलवार को भी बांहों पर काली पट्टी बांधकर व प्रदर्शन कर
विरोध व्यक्त किया और शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मंगलवार को शैक्षिक कार्य किया।शिक्षक 23 दिसम्बर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय के शिक्षक विरोध कर रहे है।शिक्षकों की मांग में प्रोफेसर पदनाम के शासनादेश में संशोधन, पुरानी पेंशन की बहाली, पीएचडी के पांच इंक्रीमेंट का लाभ, अधिवर्षता आयु 65 वर्ष, अवकाश कटौती के लिए मनमानी तरह से जारी शासनादेश को वापसी आदि शामिल हैं।
डॉ आर के शर्मा ने बताया कि प्रोफेसर पदनाम अर्हता की तिथि से मिलना चाहिए तथा पी एच डी की पांच इंक्रीमेंट तत्काल प्रदान किए जाने चाहिए। डॉ स्वागता बसु ने कहा कि तत्काल पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। डॉ राहुल उज्जवल ने कहा कि सेवानिवृत्ति आयु 62 से बढ़ाकर 65 की जानी चाहिए। डाॅ लक्ष्मण गौतम ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा बहाल होनी चाहिए। डाॅ रितु सिंह ने कहा कि शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश मे कटौती नहीं होनी चाहिए। शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन में डॉ. सतेन्द्र पाल सिंह, डॉ. रिषिपालसिंह, डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, डाॅ रानी तिवारी, डाॅ संजय भारद्वाज, डाॅ सुशील सिद्धू , डाॅ नीनू अग्रवाल, डाॅ रेनू बाला, डाॅ अनुज गर्ग, डाॅ सीमा अग्रवाल,डाॅ दीपक कुमार, डॉ विपिन कुमार, डाॅ विकास कुमार, डाॅ अंशु अग्रवाल आदि शिक्षक शामिल रहे।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























