👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों में पुलिस हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके लिए विभिन्न थाना प्रभारी ऑपरेशन दस्तक के तहत अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के संबंध में जानकारी जुटाने में जुटे हैं। बुधवार की रात भी पुलिस ने यह अभियान चलाया और ग्रामीण इलाकों समेत जिले के कई क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी हासिल की।





























