हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की बछलौता रोड पर शुक्रवार को एक दुकान में दो सांप दिखने से स्थानीय लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई जिन्होंने सर्पमित्र सत्येंद्र शर्मा को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंचे सत्येंद्र शर्मा ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों सांपों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सत्येंद्र शर्मा का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे उन्हें जानकारी मिली कि जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी से बीवी नगर जाने वाले मार्ग पर लुक राणा गेट स्थित है जिसके सामने जोगिंदर सिंह की दुकान है जिसमें उन्होंने एक कोबरा व एक विशाल सांप को पकड़ा। सत्येंद्र शर्मा के अनुसार दुकान में करीब पांच फीट का स्पेक्टिकल कोबरा तथा साढ़े सात फीट का घोड़ा पछाड़ सांप निकला जिसे उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।






























