👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली समेत विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सीओ ने सिंभावली के हरोड़ा मोड़ पर सड़क पर अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को इसे हटाने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में अतिक्रमण ना करें वरना पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
सीओ स्तुति क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थी। इसी बीच उनकी नजर सड़क किनारे दुकानों पर पड़ी जिन्होंने जबरदस्त तरीके से अतिक्रमण किया हुआ था। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए सीओ ने भविष्य में ऐसा ना करने की हिदायत दी।




























