
समाज कल्याण विभाग में तैनात सह वरिष्ठ सहायक को किया निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज कल्याण विभाग में तैनात सह वरिष्ठ सहायक उर्दू अनुवादक जाकिर हुसैन को निदेशक कुमार प्रशांत ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2013 से 2017 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान हुई अनियमितताओं के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बताते चलें कि जाकिर हुसैन 2022 से बागपत में तैनात हैं। इसके साथ ही वह हापुड़ में भी जिला समाज कल्याण विभाग में कार्यालय से 2022 से ही संबद्ध हैं। हफ्ते में तीन दिन बागपत और तीन दिन हापुड़ कार्यालय में ड्यूटी देते हैं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद में तैनाती के दौरान अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनियमितता हुई थी। यह वित्तीय अनियमितताएं 2013 से 2017 के बीच हुई थी जिसको लेकर जाकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब मामले की विवेचना में सामने आया है कि संस्थाओं से साठगांठ करने में छात्रों पर संस्था से समझौता कर दबाव बनाने और अपने पदीय दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं किया गया। निलंबन की अवधि में वह समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक मेरठ मंडल के यहां संबद्ध रहेंगे।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























