हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर में क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ क्षेत्र में अभियान चलाया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण ना करें। यदि रेहड़ी, पटरी संचालक या दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शनिवार की दोपहर गढ़ सीओ स्तुति सिंह पुलिस बल के साथ मैदान में निकली जहां उन्होंने नक्का कुआं रोड समेत विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को देखकर रेहडी, पटरी और दुकान वालों में हड़कंप मच गया जिन्होंने सामान पुलिस के पहुंचने से पहले ही हटा लिया। पुलिस के इस अतिक्रमण हटाओ अभियान से यातायात सुगम हुआ। सीओ का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यदि कोई दुकानदार नियमों का पालन नहीं करता तो उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी।

























