👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बाबूगढ़ की बछलौता रोड व अन्य मार्गों पर मंगलवार की शाम पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीओ ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए कहा। सीओ ने लोगों से जरूरी सुझाव भी मांगे। विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने पैदल गश्त की।
इस मौके पर थाना बाबूगढ़ कोतवाल सुनीता मलिक, उपनिरीक्षक अजब सिंह, उप निरीक्षक ओंकार व पुलिस बल मौजूदा रहा।




























