👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे सीओ एसएन वैभव पांडे ने पुलिस बल के साथ बुलेट की चेकिंग की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. बुलेट में पटाखे की आवाज से हो रहे वायु प्रदूषण, नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जहां पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल की जांच की और वाहन स्वामियों से कागजात मांगे. कागजात न दिखाए जाने पर पुलिस ने जमकर चालान किए.
































