हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बछलौता गांव के पास नए बाईपास पर शनिवार की रात दो वाहनों की भिड़ंत के दौरान दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रामपुर के शाहबाद के रहने वाले राजीव अपने परिजनों के साथ कार में सवार होकर बाबा खाटू श्याम, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। गाड़ी में बॉबी, अमृत भी सवार थे और फरमान गाड़ी चला रहा था। जैसे ही वह नए बाईपास पर पहुंचे तो आगे चल रहे सीएनजी से भरे कैंटर से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि सीएनजी से भरे कैंटर में विस्फोट नहीं हुआ।
राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन भी बाबूगढ़ कोतवाली पहुंचे और अपनों का हाल जाना।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























