
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड सीएनजी आटो आनर्स एसोसिएशन ने मेरठ तिराहे तक जाने की अनुमति मांगी है।उन्होने सोमवार को एक ज्ञापन मांग के समर्थन मे प्रशासनिक अफसर को दिया।एसोसिएशन के अध्यक्ष पधम सिंह ने बताया कि
जनपद हापुड में सी० एन० जी० आटो का संचालन हो रहा है। जिसमें पुराने बस अडडे रामलीला ग्राउंड हापुड से पिलखुवा के लिए आटो का सवारी ढोने हेतु संचालन हो रहा है। सभी आटो को बस अडडे के पास ही रोक दिया जाता है। शम्भुपुरा बाबा साहेब की मूर्ति तक आने नहीं दिया जाता है, जिसका फायदा ई-रिक्शा चालक उठाते है। थोडी दूर के लिये सवारियों से मनमाना किराया वसूलते है तथा चौराहो व सडको पर जाम की स्थिति उत्पन्न कर देते है। जिसका नुकसान ऑटो चालको को होता है तथा आने जाने वाली सवारियों को समस्या का सामना करना पड रहा है। तथा ये सभी हानि ऑटो चालको को हो रही है तथा ऑटो चालको को अपने जीवन-यापन करने में कठिनाई हो रही है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त तथ्यों को संज्ञान में लेकर ऑटो चालको को मेरठ तिराहा बाबा साहेब की मूर्ति तक सवारी लेकर जाने की अनुमति प्रदान की जाए। गढ रोड व बुलन्दशहर रोड पर जो ऑटो चलते है, वो गैस लेने जाते है,
पुलिस उनको सीज कर देती है तथा उनका चालान कर देती है। अतः ऑटो चालको को मेरठ तिराहा बाबा साहेब की मूर्ति (शम्भुपुरे के सामने) तक सवारी लाने व ले जाने की अनुमति प्रदान करे।
अब आप भी जीत सकते हैं बोट कंपनी की तरफ से एग्जीक्यूटिव गिफ्ट हैंपर, जानने के लिए संपर्क करें: 9045905354 Anmol saxena































