हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 अगस्त को जनपद हापुड़ आ सकते हैं. जिला प्रशासन हापुड़ ने मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं. हालांकि अभी तक सीएम के दौरे की अधिकृत घोषणा नहीं हुई है.
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आगामी 25 अगस्त को सीएम योगी जनपद हापुड़ आ सकते हैं. ऐसे में वह गांव अकडौली में प्रस्तावित जेल का शिलान्यास, जिला कलेक्ट्रेट व अस्पतालों का निरीक्षण कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सीएम इस दौरान जनपद के एक गांव का भी दौरा कर ग्रामीणों से सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल करेंगे. सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है. बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है. संभावना है कि सीएम गढ़मुक्तेश्वर के गंगा मंदिर और मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर सकते हैं.
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था आदि को देखते हुए प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है. हालांकि सीएम के दौरे को लेकर अधिकृत पुष्टि अभी नहीं हुई है. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद के दौरे के दौरान सीएम योगी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520
























