👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित सर्राफ की दुकान से अंगूठियां लेकर भागने वाले बदमाश जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे. घटना के तार मेरठ से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं. सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मामले में कई अहम सुराग मिले हैं. बदमाशों तक पुलिस लगभग पहुंच गई है और जल्दी ही मामले का पर्दाफाश कर सकती है. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी के आधार पर और सर्विलेंस टीम की मदद से की गई जांच में सामने आया है कि बदमाश मेरठ की तरफ भागे थे. बदमाश जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे.
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542






























