
18 व 19 मार्च को बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव का लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। दोपहर में बढ़ता तापमान जबकि सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। संभावना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 व 19 मार्च को बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं महीने के आखिरी हफ्ते में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यह भी बताया जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते से लू चलने की उम्मीद है। यदि गुरुवार की बात करें तो दोपहर के समय मौसम गर्म हो गया जबकि रात के समय एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ और हल्की सर्दी का एहसास हुआ। सुबह रात के समय मौसम में उतार-चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























