FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ का पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट पर मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर संशय के बादल मंडरा रहे है, क्योंकि जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मकर संक्रांति पर्व शुक्रवार, 14 जनवरी को है।
बता दें कि मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु बृजघाट गंगातट पर स्नान कर निर्धनों को भोजन कराते है और असहाय, निर्धन व कमजोर लोगों को वस्त्र व खिचड़ी दान करते है। इस दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा से लाखों श्रद्धालु अपने वाहनों व बसों के द्वारा बृजघाट पहुंचते है, और भिखारियों का जमावड़ा रहता है।
जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने से अभी यह संशय बना है कि प्रशासन मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान की अनुमति देगा अथवा नहीं। परंतु प्रशासन कोरोना मामलों को देखते हुए किसी प्रकार जोखिम उठाने के लिए तैयार दिखाई नहीं दे रहा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288



























