
डीआईओएस कार्यालय में तैनात लिपिक निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक ने एक कॉलेज की चुनाव प्रक्रिया के अनुमोदन में तथ्य को छिपाया। इसके बाद मामले की जांच हुई जिसमे दोषी पाए जाने पर लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया ने बताया कि एक कॉलेज के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर अनुमोदन के लिए फाइल कार्यालय में आई थी लेकिन कार्यालय कर्मचारी अंकित शर्मा ने तथ्य छिपा कर अनुमोदन करा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अनुमोदन निरस्त कर दिया गया और कर्मचारी अंकित शर्मा को निलंबित कर दिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601
























