👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद हापुड़ ने कमर कस ली है और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई शुरु कर दी है। हापुड़ में बुधवार को विभिन्न चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा साफ किया गया।
































