हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। जनपद हापुड़ की बात करें तो दो छात्रों ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है जिन्होंने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। तन्मय तथा अहाना ने जिला टॉप किया है जिन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर तन्मय के परिजन आशुतोष ने बताया कि तन्मय ने इस सफलता को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया है।
तन्मय अग्रवाल पुत्र आशुतोष अग्रवाल निवासी न्यू शिवपुरी ने एसएसटी, मैथ्स, आईटी, संस्कृत में शत प्रतिशत 100 में 100 अंक, अंग्रेजी में 99 तथा विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं। तन्मय अग्रवाल की माता निधि गर्ग ने बताया कि उनके बेटे ने डीपीएस स्कूल से कक्षा उत्तीर्ण की है जिसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ा परिश्रम किया।


























