👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित विकास भवन की पार्किंग से निविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छपकौली निवासी राकेश कुमार विकास भवन स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय पर निविदा पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं जो सात फरवरी को ड्यूटी करने विकास भवन पहुंचा जिसने विकास भवन के अंदर बने स्टैंड में बाइक खड़ी की और कार्यालय में चला गया। दोपहर के वक्त जब वह स्टैंड पर पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646





























