गढ़: बंद मकान में चोरी का जल्द होगा पर्दाफाश










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा में एक मकान में धावा बोलकर चोरों ने लाखों के गहने और 25,000 रुपए की नकदी चुरा ली। मकान मालिक जब घर पहुंचा तो हालत देखकर दंग रह गया जिसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
सतीश ने बताया कि वह 30 अगस्त को बच्चों के साथ मेरठ किसी काम से गए हुए थे। पड़ोसियों का फोन आया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और सामान भी बिखरा है। सूचना मिलने पर सतीश तुरंत अपने गांव लौटे और हालात देखकर दंग रह गए।
सतीश ने देखा कि संदूक, अलमारी, पलंग और बैग को चोरों ने खंगाला। अलमारी में रखी 25,000 की नकदी, सोने की चार अंगूठियां, झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब चोर चोरी कर ले गए। सतीश के अनुसार चोरों ने इस दौरान करीब ढाई लाख रुपए के गहने चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हापुड़: गाय के गोबर से बनें पेंट से घर को दें न्या रंग: 7417214763








Related Posts

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म कॉलोनी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब नगर पालिका…

Read more

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित मौहल्ला शक्तिनगर निवासी संदीप कुमार से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

पिलखुवा: भूमि पर निर्माण का लोगों ने किया जमकर विरोध

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

लोन दिलाने के बहाने ठगी का प्रयास, आप भी रहे सावधान

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

पिलखुवा: घर में घुसकर मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवती की अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

युवक को झांसा देकर बाइक ले भागा युवक

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश

गढ़: गुजरात पुलिस ने चोरी के मामले में दी दबिश
error: Content is protected !!