हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : निकाय चुनाव को लेकर हर गली में इस दौरान चर्चा है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 5 में यदि देखा जाए तो वहां आपको इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछी हुई नजर आएगी। हालांकि कहीं-कहीं आपको सड़क का किनारा टूटा हुआ दिखाई देगा। वार्ड नंबर 5 के सभासद वीरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में वाटर टैंक बनवाया है, सड़कों का निर्माण कराया है, 2 सोलर लाइट लगवाई हैं, नलो को रिबोर कराया है।
इस दौरान लोगों से भी क्षेत्र में हुए विकास को लेकर कई सवाल किए लेकिन सभी ने कैमरे पर बात करने से इंकार कर दिया। बता दे कि गढ़ के वार्ड नंबर 5 में नई बस्ती वेस्ट आती है जिसके सभासद 33 वर्षीय वीरेश पुत्र मुकंदा है जिनकी शैक्षिक योग्यता आठवीं पास है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























