हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधन योजना के अंर्तगत 100 प्रतिशत व्याज की छूट पाने हेतु निजी नलकूप के किसान उपभोक्ता बड़ी संख्या में योजना का लाभ उठाने के लिए पहुंच रहे है. गढ़ विद्युत विभाग के एक्सएन के. पी. पुरी ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन लगभग एक हजार से डेढ़ हजार उपभोक्ता पहुंच रहे हैं और ऐसे में भारी राजस्व की प्राप्ति हो रही है. योजना के चलते गढ़ में विभाग को प्रतिदिन लगभग एक करोड़ के आसपास राजस्व प्राप्त हो रहा है. केपी पुरी का कहना है कि उपभोक्ताओं को योजनाओं के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है तभी वह योजना का लाभ उठा सकते हैं और सरकार को राजस्व प्राप्त होगा.
विद्युत वितरण खंड गढ़मुक्तेश्वर में कार्यालय व कैश काउंटर पर योजना में बिल जमा करने वालो की भारी भीड़ लग रही है. निजी नलकूप के उपभोक्ताओ की सुविधा हेतु तीन कैश काउंटर रात्रि तक अलग से खोल दिये गए है. एक जून से शुरू हुई योजना की अवधि 30 जून को समाप्त हो रही है.
ये भी पढ़ेः चेयरमैन गीता गोयल व उनके पति के पास हैं दस प्लॉट, तीन वाहन?





























