गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़), सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर नगर भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी के कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा व गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया के साथ समस्त भाजपाइयों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि ऐसे युगपुरुष धरती पर कभी-कभी ही जन्म लेते हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने कहा कि आज भाजपा जिन ऊंचाइयों पर है इसका अधिकांशत है. श्रेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी को जाता है।
इस अवसर पर अंकुर त्यागी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई सर्वमान्य नेता थे और बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी उनका आदर करता था। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रामौतार राजोरा, दिनेश गर्ग सोनू, रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर, योगेश वर्मा, अनिरुद्ध सिंह कस्तला, सोनू वर्मा, दीपेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, जतिन शर्मा, जयवर्धन शर्मा, लोकेश राणा, दीपक कुमार समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।























