हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईपीएल की घोषणा होते ही हापुड़ के क्रिकेट सटोरियों ने भी तैयारियां शुरु कर दी है। आईपीएल क्रिकेट मैच यूएई में 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होगा।
वैसे तो हापुड़ में सैकड़ों छोटे-बड़े क्रिकेट सटोरिए सक्रिय हैं और कई दर्जन सटोरियों के विरुद्ध हापुड़ व हाफिजपुर में मुकद्दमे दर्ज है। आरोपी क्रिकेट सटोरिए न्यायालय से जमानत पर हैं।
बताते हैं क्रिकेट सटोरियों ने अपने सभी पुराने मोबाइल नम्बर बंद कर दिए हैं और नए नम्बर ले लिए। अभी ये नए मोबाइल नम्बर विश्वसनीय लोगों को दिए गए है। इस बार सटोरियों का ध्यान युवा खिलाडिय़ों पर केंद्रित रहेगा।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169



























